PM Modi: 'प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक कार्यकाल, परिवर्तनकारी नेतृत्व', उपराष्ट्रपति का लेख

भारत ने 10 जून, 2026 को अपने लोकतांत्रिक इतिहास में नया अध्याय दर्ज किया। इस रोज नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में निर्बाध सेवा के 4,399 दिन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रीय विकास के लिए अथक प्रतिबद्धता तथा भारत की अवाम के कल्याण और आकांक्षाओं प्रति अटूट निष्ठा को प्रतिबिंबित करती है। मोदी ने राष्ट्र के प्रधान सेवक के रूप में भारत में सुशासन और राष्ट्र प्रथम के सिद्धांतों पर आधारित अभूतपूर्व परिवर्तन के युग की शुरुआत की है। इतिहास अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को मानव दासता का अभिशाप खत्म कर लाखों लोगों की गरिमा बहाल करने में उनके अडिग नेतृत्व के लिए उनका आदर करता है। इसी तरह आने वाली पीढ़ियां 25 करोड़ से ज्यादा गरीबों को पूर्ण निर्धनता से बाहर निकालने के लिए नरेंद्र मोदी को याद करेंगी। करोड़ों लोगों की गरिमा और सामाजिक सुरक्षा की सुनिश्चित प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की परिवर्तनकारी पहलकदमियों ने शिक्षा, आवासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा और खाद्य निश्चितता के माध्यम से करोड़ों लोगों की गरिमा और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया है। विश्व के सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक आयुष्मान भारत योजना के जरिये 44 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई है। जल जीवन मिशन ने 12 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण घरों में सुरक्षित पेयजल पहुंचा गया। निःशुल्क खाद्यान्न के 2020 से जारी प्रावधान से लगभग 80 करोड़ लोगों की खाद्य सुरक्षा की रक्षा की गई। इसके अतिरिक्त 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों का सुरक्षित और स्थाई घर का मालिक बनने का सपना पूरा हुआ। समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाया चाहे वे महिलाएं हों, युवा हों, किसान हों या वंचित वर्ग के लोग। तीन करोड़ से ज्यादा 'लखपति दीदियों' का सामने आना महिला नेतृत्व में विकास के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का सशक्त प्रमाण है, जबकि 'नारी शक्ति' के तहत शुरू की गई पहलों ने महिलाओं को देश के निर्माण में और भी अहम भूमिका निभाने में सक्षम बनाया है। नए आईआईटी, एम्स, मेडिकल कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना से भारत में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा तेजी से बढ़ा है। इससे युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा हुए हैं। भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व क्रांति देखी है। वंदे भारत ट्रेनों, हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों के तेजी से विस्तार से लेकर दूर-दराज के इलाकों तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने वाली परियोजनाओं तक प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक आधुनिक, आपस में जुड़े हुए और महत्वाकांक्षी भारत की नींव रखी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 04:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




PM Modi: 'प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक कार्यकाल, परिवर्तनकारी नेतृत्व', उपराष्ट्रपति का लेख #IndiaNews #National #PmModi #VicePresident #SubahSamachar