VIDEO: स्वास्थ्य शिविर में 107 लोगों की हुई जांच, बीमारियों से बचाव की दी जानकारी
माधव मिलन समिति और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर विजय नगर कॉलोनी मे लगे शिविर में 107 लोगों की जांच हुई। इसमें मधुमेह, कोलस्ट्रोल, कैल्शियम, बीएमडी, विटामिन डी, थायरायड की जांच भी हुई। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बसंत गुप्ता ने ईसीजी कर बचाव के बारे में जागरूक किया। शिविर में डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. रुपल अग्रवाल, डॉ. अभिलाषा गुप्ता, डॉ. राघवेंद्र दुबे, डॉ. हरबीर सिंह, डॉ. पल्लव वत्स, डॉ. असीम गुप्ता आदि ने मरीजों की जांच की। शिविर में आलोक आर्या, राजीव, अशोक अग्रवाल , नरेश सूद, अरुण गुप्ता, रवि गुप्ता, आलोक अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता, धर्मेंद्र गर्ग, विनोद गुप्ता, नितिन गुप्ता, संजय चौहान, योगेंद्र अग्रवाल, ललतेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 08, 2026, 10:03 IST
VIDEO: स्वास्थ्य शिविर में 107 लोगों की हुई जांच, बीमारियों से बचाव की दी जानकारी #SubahSamachar
