कुरुक्षेत्र के बबैन में स्थित प्राचीन शिवालय मंदिर का 108 फुट ऊंचा गुंबद धमाके के साथ ढहा
कुरुक्षेत्र जिले के उपमंडल बाबैन से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन शिवालय मंदिर का विशाल गुंबद आज तड़के सुबह करीब 4 बजे एक जोरदार धमाके के साथ अचानक ढह गया। 108 फुट ऊंचा यह गुंबद ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मंदिर के अंदर सेवा और पूजा-अर्चना की तैयारी कर रहे मुख्य पुजारी की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मंदिर का गर्भगृह और पवित्र शिवलिंग भी इस मलबे के नीचे पूरी तरह दब गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 06:50 IST
कुरुक्षेत्र के बबैन में स्थित प्राचीन शिवालय मंदिर का 108 फुट ऊंचा गुंबद धमाके के साथ ढहा #SubahSamachar
