फिरोजपुर, तलवंडी भाई व जीरा नगर काउंसिल चुनाव के पोलिंग बूथों पर 1200 पुलिस मुलाजिम तैनात

फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि फिरोजपुर, तलवंडी भाई व जीरा नगर काउंसिल चुनाव के मतदान वाले दिन 132 पोलिंग बूथों पर 1200 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी थोड़ी थोड़ी देर में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर चेकिंग करेगी। किसी भी पोलिंग बूथ पर कोई गड़बड़ी होती है तो पेट्रोलिंग पार्टी, कंट्रोल रूम नंबर -01632249261 के अलावा उनके साथ संपर्क कर सकते हैं। एसएसपी ने कहा कि वह खुद भी प्रत्येक पोलिंग बूथ पर चेकिंग करेंगे। किसी को चुनाव संबंधी शिकायत है तो आब्जर्वर से संपर्क कर सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 08:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फिरोजपुर, तलवंडी भाई व जीरा नगर काउंसिल चुनाव के पोलिंग बूथों पर 1200 पुलिस मुलाजिम तैनात #SubahSamachar