मऊ में 41 लाख रुपये के 164 मोबाइल बरामद, VIDEO

जिलास्तरीय साइबर सेल की मॉनीटरिंग में थानों पर गठित साइबर टीम ने 164 गुमशुदा मोबाइल बरामद किया है, जिसकी कीमत 41 लाख रुपये है। एसपी कमलेश बहादुर के नेतृत्व में शुक्रवार को सभी को मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि साइबर सेल टीम ने ceir.gov.in पोर्टल की मदद से ट्रैस कर मोबाइल बरामद किया है। मऊ कोतवाली से 12, सरायलखंसी 23, दक्षिणटोला 17, साइबर थाना 11, रानीपुर 12, चिरैयाकोट 3, मुहम्मदाबाद 9, कोपागंज 18, घोसी 16, दोहरीघाट 11, मधुबन 15, रामपुर 4, हलधरपुर थाना क्षेत्र में गुम 13 मोबाइल बरामद हुई है। बताया कि मोबाइल गुम होने पर स्थानीय थाना पर जाकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं या मोबाइल एप यूपीकॉप के माध्यम से पूरा विवरण दर्ज करें। बाद में मोबाइल के साथ गुम नंबर पर नया सिमकार्ड खरीदें। इसके साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर भी मोबाइल का विवरण दर्ज करने के बाद नंबर पर पंजीकरण संख्या मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखें। साइबर टीम द्वारा मोबाइल ट्रैस करने पर आपके नंबर पर मैसेज के माध्यम से जानकारी मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 16:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मऊ में 41 लाख रुपये के 164 मोबाइल बरामद, VIDEO #SubahSamachar