झज्जर में शिविर में 25 ने किया रक्तदान
स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडीज इन टीचर एजुकेशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज की एनएसएस यूनिट की तरफ से आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. संतोष ने बताया कि संस्थान की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती हैं। मानव रक्त किसी मशीन से नहीं बनाया जा सकता। इस दौरान 25 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्त एकत्रित का काम सिविल अस्पताल की टीम ने किया। नर्सिंग अधिकारी कविता गुलिया ने बताया कि 18 साल से ऊपर के लोगों को हर तीन माह में रक्तदान करना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 12:37 IST
झज्जर में शिविर में 25 ने किया रक्तदान #SubahSamachar
