फतेहाबाद के टोहाना में संदिग्ध हालात में नहर में कूदा 33 वर्षीय युवक, हुई मौत

शहर के किला मोहल्ला निवासी 33 वर्षीय पवन ने सोमवार शाम फतेहाबाद ब्रांच नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक पवन की माता शीला देवी के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर सांय पवन ने संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत नवजोत दिलों की टीम को सूचना दी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शाम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी है। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित किया गया। जांच अधिकारी जोगिंदर सिंह ने मृतक पवन की माता के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बताया गया कि मृतक पवन के एक भाई और एक बहन हैं। दोनों शादीशुदा हैं। पवन अविवाहित था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। क्षेत्र में घटना के बाद शोक का माहौल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 15:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद के टोहाना में संदिग्ध हालात में नहर में कूदा 33 वर्षीय युवक, हुई मौत #SubahSamachar