Gurugram: बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, सरस्वती कुंज में 450 झुग्गियां हटाई
जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने शनिवार को सेक्टर 53 सरस्वती कुंज में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने करीब 450 झुग्गियां हटाई। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सेक्टर 53 थाना पुलिस की मदद से सरस्वती कुंज तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। टीम ने करीब दो एकड़ में बसी 450 झुग्गियां को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि सभी को पहले ही सरकारी जगह खाली करने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी लोग झुग्गी लगाकर सरकारी जमीन कब्जा किया हुआ था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 20:02 IST
Gurugram: बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, सरस्वती कुंज में 450 झुग्गियां हटाई #SubahSamachar
