भिवानी में रक्तदान शिविर में 50 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के तत्वावधान में स्व. शंकर लाल सैनी की तेरहवीं पर रक्तदान शिविर का आयोजन दादरी गेट ढाणा रोड स्थित शांति गार्डन के पास गली में किया गया। शिविर में 50 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई। रक्तदान शिविर में डेरा बाबा शंकर नाथ के संचालक महंत नारायण नाथ व आचार्य दलबिरानंद महाराज का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र सैनी, फाउंडर एवं प्रेसिडेंट, यस वेलफेयर ट्रस्ट, रोहतक उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नरेश आहूजा, जिला अध्यक्ष, श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नंबर 25 के पार्षद विनोद प्रजापति ने की। इस अवसर पर बाबा साहब इंटरनेशनल फाउंडेशन से जितेंद्र ग्रेवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि देवेंद्र सैनी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। स्व. शंकर लाल सैनी की स्मृति और 13वीं के अवसर पर आयोजित यह शिविर समाज के लिए प्रेरणादायक है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 23, 2026, 16:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी में रक्तदान शिविर में 50 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान #SubahSamachar