यमुनानगर में स्टोन क्रशर जोन से सटी बालेवाला मार्केट में ब्लास्ट
स्टोन क्रशर जोन से सटी बालेवाला देवधर मार्केट में देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ी की दुकान के बाहर गैस वेल्डिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में वेल्डिंग कर रहे पंकज और मोंटी नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल यमुनानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 24, 2025, 19:54 IST
यमुनानगर में स्टोन क्रशर जोन से सटी बालेवाला मार्केट में ब्लास्ट #SubahSamachar
