फतेहाबाद में नेशनल हाइवे पर तेल कंटेनर के केबिन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

गांव धांगड़ में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर ऑयल कंटेनर के केबिन में अचानक आग लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर टीम पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। केबिन से टैंक की तरफ आग नहीं बढ़ पाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। टीम मौके पर चालक नहीं मिला। मामले के मुताबिक पारस पेट्रो प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का तेल से भरा टैंकर नेशनल हाइवे पर गांव धांगड़ में सर्विस रोड पर खड़ा था। टैंकर के केबिन के हिस्से में अचानक आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर दी। देखते ही देखते पूरा केबिन जल गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों की मदद से केबिन की आग बुझा दी गई। इससे टैंकर के पिछले हिस्से तक आग नहीं पहुंच पाई। पुलिस की ईआरवी टीम में तैनात एसआई राजेंद्र, हेड कॉन्स्टेबल मक्खन लाल तथा एसपीओ अजीत ने बताया कि टीम ने सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों और वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी पर हटाया तथा हाईवे पर ट्रैफिक कंट्रोल किया। इसके बाद उपलब्ध संसाधनों से केबिन में लगी आग पर काबू पाया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 11, 2026, 14:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फतेहाबाद में नेशनल हाइवे पर तेल कंटेनर के केबिन में लगी आग, बड़ा हादसा टला #SubahSamachar