हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन 2026 का आयोजन दुर्गा पूजा ग्राउंड, सेक्टर-137 में हुआ। सम्मेलन का आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा किया गया। मंच संचालन सपना दत्ता द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ विपुल के द्वारा गण गीत भावना के द्वारा एकल गीत बाल कलाकार गौरांश के द्वारा भजन-संगीत के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों के आगमन पर दीप प्रज्वलन, पूर्वांचल के बाल कलाकारों के द्वारा गणेश वंदना एवं सुपर टेक के बाल कलाकारों के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। इस दौरान संजीव दत्ता , आलोक पांडेय, अवनीश आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 02, 2026, 06:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश #SubahSamachar