जींद के जुलाना में भट्ठा मुनीम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
क्षेत्र के ब्राहमणवास गांव के पास एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। लजवाना कलां गांव निवासी सुशील के भाई दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुशील भारत भठ्ठे पर मुनीम का काम करता था। सुशील का संपर्क यूपी के जमादार यूनिस से हुआ। सुशील ने टीएस भठ्ठे के मालिक से लेबर को लेकर बात की और ठेकेदार जितेंद्र नांदल ने जमादार यूनिस को 9 लाख एडवांस में पेमेंट दे दी। पेमेंट देने के बाद लेबर आ भी गई लेकिन तीन दिन पहले लेबर फरार हो गई। भठ्ठा ठेकेदार जितेंद्र नांदल मुनीम से पैसे की मांग कर रहा था जिसके दबाव के चलते सुशील ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्राहमणवास गांव के पास एक व्यक्ति खेतों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - विक्रम, थाना प्रभारी जुलाना।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 03, 2025, 16:05 IST
जींद के जुलाना में भट्ठा मुनीम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस #SubahSamachar
