नारनौल: डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, दस दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
रघुनाथपुरा में स्थित डंपिंग यार्ड में रविवार रात करीब नौ बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद से ही दमकल विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और लगातार प्रयास कर रही हैं। लगभग दस दमकल गाड़ियों का पानी आग बुझाने में लग चुका है। यह डंपिंग यार्ड रघुनाथपुरा के पास पहाड़ियों के नीचे बना हुआ है। आग लगने के कारण पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह तक भी इलाके में काला धुआं उठता रहा, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 12:05 IST
नारनौल: डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, दस दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू #SubahSamachar
