प्रेम विवाह के विवाद में युवक की हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन
छोटा आड़हरा गांव निवासी एक युवक की रविवार शाम धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पांच साल पहले किए गए प्रेम विवाह से उपजी रंजिश को वारदात की वजह बताई जा रही है। पुलिस पहुंची तो आक्रोशित परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। अधिकारियों के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर माने। भारत यादव (25) पुत्र छोटे लाल यादव बाहर रहकर ट्रक चलाता था। शाम को वह अपने घर की ओर लौट रहा था, तभी घर से करीब 200 मीटर पहले घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 14:52 IST
प्रेम विवाह के विवाद में युवक की हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन #SubahSamachar
