VIDEO: युवक को गोली मारने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अंबेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार में युवक अतुल कुमार यादव को दौड़ाकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी दुर्गेश उर्फ छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान शनिवार दोपहर सूचना मिली कि आरोपी मालीपुर से मिट्ठूपुर जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दुर्गेश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गेश उर्फ छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को खजुरी बाजार में पुरानी रंजिश के चलते हाजीपुर निवासी अतुल कुमार यादव को दौड़ाकर गोली मार दी गई थी। गोली उसके बाएं पैर में लगी थी। इस मामले में मालीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 16:37 IST
अंबेडकरनगर: इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दुर्गेश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया #SubahSamachar
