गाजीपुर में बिजली लाइन पर काम करते समय हादसा, संविदा कर्मी की मौत के बाद चक्काजाम;video
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहुरा मड़ई गांव निवासी संविदा लाइनमैन की शनिवार सुबह 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खानपुर विद्युत उपकेंद्र के समीप बिहारीगंज-चंदवक मार्ग पर शव रखकर करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, मृतक के परिजनों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 17:14 IST
गाजीपुर में बिजली लाइन पर काम करते समय हादसा, संविदा कर्मी की मौत के बाद चक्काजाम;video #SubahSamachar
