दालमंडी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर एसीपी ने जारी किया निर्देश, VIDEO
दालमंडी में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। मौके पर पहुंचे अतुल अंजन त्रिपाठी ने तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरी मुस्तैदी बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में थोड़ी देर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है। इलाके में लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 08:01 IST
दालमंडी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर एसीपी ने जारी किया निर्देश, VIDEO #SubahSamachar
