काशीपुर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, संयुक्त टीम ने लगाए लाल निशान
रुद्रपुर में काशीपुर रोड पर नगर निगम और प्रशासन की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण की नपाई की। सड़क के बीच से दोनों तरफ 22.5 मीटर नपाई कर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, एसडीएम मनीष बिष्ट सहित दो टीमें नपाई का काम कर रही हैं। अतिक्रमण की नपाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण की जद में 198 भवन आ रहे हैं। इनमें नगर निगम की 42 दुकानें भी शामिल हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 01, 2025, 10:29 IST
काशीपुर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू, संयुक्त टीम ने लगाए लाल निशान #SubahSamachar
