राष्ट्रीय शूटिंग ट्रायल: आदर्श सिंह ने ट्रायल में दिखाया दम, 580 अंकों के साथ टॉप पर काबिज
नई दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय शूटिंग ट्रायल में फरीदाबाद के स्टार शूटर आदर्श सिंह ने एक बार फिर से अपने सटीक निशानों के दम पर शानदार प्रदर्शन किया है। आदर्श ने रैपिड फायर पिस्टल में 600 में से 580 अंक लेकर सबको पीछे छोड़ दिया है और अब वह फिलहाल पहले स्थान पर काबिज हैं। बता दें कि यह राष्ट्रीय ट्रायल हर साल होते हैं। इन ट्रायलों के बाद एक राष्ट्रीय टूर्नामेंट होता है, जहां पर देशभर के शानदार निशानेबाज एक-दूसरे से भिड़ते नजर आते हैं। इस टूर्नामेंट में जो भी खिलाड़ी अच्छा या खराब प्रदर्शन करता है, उसी प्रकार से उनकी रैंकिंग तय होती है। इसके बाद उसी रैंकिंग के आधार पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय खिलाड़ियों का दल चुना जाता है। आदर्श के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। अब वह दोबारा से जल्द ही भारतीय जर्सी में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि सिर्फ आदर्श ही नहीं उनकी बहन रिया सिंह भी इन ट्रायलों में शामिल हैं। वह रविवार को महिला वर्ग में भाग लेती हुई नजर आएंगी। बता दें कि दोनों भाई-बहन लंबे समय से निरंतर निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 18:49 IST
राष्ट्रीय शूटिंग ट्रायल: आदर्श सिंह ने ट्रायल में दिखाया दम, 580 अंकों के साथ टॉप पर काबिज #SubahSamachar
