भिवानी में सप्ताह भर की उमस पर झमाझम बारिश, शहर में जलभराव के बने हालात
सप्ताह भर जबरदस्त उमस झेल रहे लोगों को मंगलवार सुबह झमाझम बारिश से राहत मिली। शहर के निचले इलाकों में बरसाती जलभराव हो गया। जिससे पानी निकासी के दावों की भी पोल खुली। करीब पौना घंटा तक 5 से 7 एमएम बारिश में ही शहर में कई जगह बारिश के पानी का ठहराव हो गया। जिसकी निकासी में भी करीब दो से तीन घंटे तक का समय लगा। कई जगह बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी हुई। जिला नागरिक अस्पताल, घंटाघर चौक, हांसी रोड पुलिस अधीक्षक आवास, दिनोद गेट, अग्रसैन चौक क्षेत्र सहित शहर में कई जगह बारिश के पानी का ठहराव ने यातायात को भी प्रभावित किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 11:01 IST
भिवानी में सप्ताह भर की उमस पर झमाझम बारिश, शहर में जलभराव के बने हालात #SubahSamachar
