कुरुक्षेत्र में बारिश के बाद धूप से राहत, बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ा
लगातार बदलते मौसम को लेकर चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित त्यागी ने बताया कि दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड के कारण बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार के साथ-साथ उल्टी-दस्त के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को ठंड से बचाएं, गुनगुना पानी पिलाएं और खानपान पर विशेष ध्यान दें। किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 12:35 IST
कुरुक्षेत्र में बारिश के बाद धूप से राहत, बदलते मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ा #SubahSamachar
