VIDEO: लखनऊ अग्निकांड के बाद मऊ में अलर्ट, आग से बचाव की सुविधाओं का किया निरीक्षण

लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना होने के बाद मऊ जिले में अग्निशमन विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, बिजली निगम और सदर उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने शहर के बड़े व्यावसायिक भवनों में छापा मारा। यहां आग से बचाव की सुविधाओं का निरीक्षण किया। टीम सबसे पहले गाजीपुर तिराहा स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में पहुंची। वहां से वी-मार्ट, अनुपम वस्त्रालय शॉपिंग मॉल, अपना बाजार शॉपिंग मॉल, ट्रेंड्स शॉपिंग मॉल, रिलायंस ज्योति टावर, इंडियन ड्रेसेस शॉपिंग मॉल, बजाज कैपिटल पहुंची। इंडियन ड्रेसेस शॉपिंग मॉल के भवन में आग से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। अन्य जगहों पर संस्थाओं पर एग्जिट बंद था, कुछ में फायर फाइटिंग की व्यवस्थाएं सुचारू ढंग से संचालित नहीं हो पा रही थीं। यहां टीम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के वर्मा, प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुदामा प्रसाद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी, उपजिलाधिकारी अवधेश चौहान मौजूद रहे। घोसी नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 10:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: लखनऊ अग्निकांड के बाद मऊ में अलर्ट, आग से बचाव की सुविधाओं का किया निरीक्षण #SubahSamachar