Meerut: बकरा चोरी कर भाग रहे आरोपी कुएं में गिरे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कार्रवाई न होने पर सवाल
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के गांव कोल में बकरा चोरी की एक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवक बच्चों को बहला-फुसलाकर घर से बकरा लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो हड़बड़ी में भागते समय दोनों आरोपी दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिनमें से एक युवक बकरे सहित सड़क किनारे बंद पड़े कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं और शिकायतकर्ता ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था। घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 07:55 IST
Meerut: बकरा चोरी कर भाग रहे आरोपी कुएं में गिरे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कार्रवाई न होने पर सवाल #SubahSamachar
