अंबाला: बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग जारी, कम विजिबिलिटी बनी मुसीबत, रुक-रुककर हो रही बारिश भी बढ़ा रही मुश्किलें
अंबाला के धन्योड़ा गांव के खेत में खुले पड़े बोरवेल में लगभग 220 फीट की गहराई पर फंसे बच्चे निर्भय के रेस्क्यू ऑपरेशन में इस समय सबसे बड़ी बाधा बोरवेल के भीतर हो रहा पानी का रिसाव है व भारी बरसात बन गई है। लगभग 220 फीट की गहराई पर पानी रिसने की वजह से अंदर की विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कैमरे के जरिए बच्चे की स्थिति पर नजर रखी जा रही है, हालांकि अभी तक बच्चे के साथ कम्युनिकेशन स्थापित नहीं हो पाया है। कैमरे में बच्चे का एक हाथ दिखाई दे रहा है। वर्तमान में रणनीति यह बनाई गई है कि किसी तरह बच्चे के उस हाथ पर रस्सी को सुरक्षित रूप से बांधा जाए और फिर उसे ऊपर की तरफ खींचा जाए। रेस्क्यू टीम इस समय इसी तकनीक पर काम कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 16:43 IST
अंबाला: बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने की जंग जारी, कम विजिबिलिटी बनी मुसीबत, रुक-रुककर हो रही बारिश भी बढ़ा रही मुश्किलें #SubahSamachar
