नौतपा की गर्मी के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, VIDEO

विश्व की धार्मिक राजधानी वाराणसी में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में चार बजे से सुबह नौ बजे तक करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। नौतपा के दूसरे दिन भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और मां अन्नपूर्णा व बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 09:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नौतपा की गर्मी के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, VIDEO #SubahSamachar