गुरुग्राम: अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए, रसोई का बजट बिगड़ा

न्यू गुरुग्राम। शहर की महिलाओं को अब घर संभालना और मुश्किल होगा, क्योंकि पहले सिलिंडर और दूध का दाम बढ़ने से सीधा असर रसोई पर पड़ेगा। बुधवार की देर शाम को अमूल और मदर डेयरी कंपनियों ने दो रुपए प्रति लीटर तक दूध के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी है। गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है। दोनों ही कंपनियों के दूध की नई बढ़ी हुई कीमतें 14 मई से लागू हो गई है। अब इसका सीधा असर आम परिवारों, खासकर महिलाओं की मासिक रसोई पर पड़ेगा। घरों में रोजाना के रसोई में शामिल होने वाला दूध अब महंगा हो गया है, इससे जो मध्यमवर्गीय परिवार में इसका असर देखने को मिलेगा। अमूल और मदर डेयरी की ओर से दूध के दाम बढ़ाने के फैसले के बाद लोगों की चिंताएं बढ़ गई है। कंपनियों ने प्रति लीटर दूध के दाम में दो रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब घरों का मासिक बजट प्रभावित होगा। महिलाओं ने बताया कि रसोई की पहली वस्तु दूध है। अब दूध महंगा होने से बच्चों के नाश्ते, चाय और डेयरी उत्पादों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। महिलाओं के अनुसार, दूध ऐसी जरूरत है, जिसे कम करना आसान नहीं है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए दूध जरूरी होता है। ऐसे में लगातार बढ़ती महंगाई ने रसोई का संतुलन बिगाड़ दिया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए, रसोई का बजट बिगड़ा #SubahSamachar