भिवानी: आंगनबाड़ी वर्करों ने किया मंत्री आवास का घेराव, भिवानी-हांसी हाइवे किया जाम

भिवानी। आंगनबाड़ी महिला वर्करों ने वीरवार को हांसी रोड स्थित सिंचाई व महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री आवास का घेराव किया। बड़ी संख्या में महिला वर्कर और मजदूर संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंत्री आवास के बाहर जुटे, जिसकी वजह से भिवानी-हांसी मार्ग को ही बंद करना पड़ा। पुलिस ने मंत्री आवास के आसपास बेरिकेडिंग भी की, इसके बावजूद महिला वर्कर मंत्री आवास के गेट के आगे तक पहुंच गई और रास्ता जाम कर दिया। यातायात पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट किया। सैकड़ों वाहन भी भिवानी-हांसी मार्ग पर बंद होने की वजह से जाम में फंसे। स्कूली बच्चों की छुट्टी की वजह से हालात ज्यादा बिगड़े।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 20, 2026, 12:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी: आंगनबाड़ी वर्करों ने किया मंत्री आवास का घेराव, भिवानी-हांसी हाइवे किया जाम #SubahSamachar