पिंगलवाड़ा में पर्यावरण जागरूकता शताब्दी मनाने का ऐलान

पिंगलवाड़ा की मुख्य प्रबंधक बीबी इंदरजीत कौर ने प्रेस वार्ता कर पर्यावरण जागरूकता शताब्दी मनाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संत सेवक भगत पूरण सिंह ने वर्ष 1927 से ही पर्यावरण संरक्षण और लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का अभियान शुरू किया था। सीमित संसाधनों के बावजूद वे चौक-चौराहों पर खड़े होकर हरियाली बचाने का संदेश देते थे। बीबी इंदरजीत कौर ने कहा कि आज हालात बेहद गंभीर हैं। हवा, पानी और धरती प्रदूषण से प्रभावित हैं, जिससे मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। जल में आर्सेनिक और नाइट्रेट जैसे तत्वों की बढ़ती मात्रा चिंता का विषय है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 07:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पिंगलवाड़ा में पर्यावरण जागरूकता शताब्दी मनाने का ऐलान #SubahSamachar