रामनगर में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर युद्ध विरोधी सभा, ईरान हमले के खिलाफ केंडल मार्च निकाला
रामनगर में भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों ने युद्ध विरोधी आम सभा का आयोजन किया। इस दौरान ईरान पर किए हमले की निंदा की। साथ ही हमले में मारे गए लोगों के लिए केंडल मार्च निकाला गया। रविवार देर शाम लखनपुर शहीद पार्क में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले एक आम सभा का आयोजन किया गया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि आज पूरी दुनिया की जनता ईरान की जनता के साथ खड़ी है और हर जगह अमेरिका-इसराइल का विरोध हो रहा है। लेकिन मोदी सरकार अमेरिका-इसराइल के खिलाफ एक शब्द भी बोलने को तैयार नहीं है। सभा में युद्ध को तत्काल रोके जाने की मांग की गई। इस दौरान रोहित रुहेला, गिरीश चंद्र, तुलसी छीमवाल, मुनीष कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 09:36 IST
रामनगर में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर युद्ध विरोधी सभा, ईरान हमले के खिलाफ केंडल मार्च निकाला #SubahSamachar
