करनाल: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मार्शल आर्ट विशेषज्ञ सतीश ने छात्राओं को ताइक्वांडो और अन्य मार्शल आर्ट की बुनियादी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। सतीश कोच ने बताया कि दुश्मन अगर हाथ भी पकड़ लें तो घबराने की जगह दिमाग को स्थिर कर उसके हाथों को तकनीकों के जरिये लोक करें, इससे बचाव के साथ-साथ दुश्मन पर हमला भी होगा। कोच सतीश ने छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के तरीके सिखाए। इसमें हाथ पकड़ने पर छुड़ाने की तकनीक, पीछे से पकड़ने की स्थिति में बचाव, बाल पकड़ने पर प्रतिक्रिया, बैग या दुपट्टे के सहारे बचाव, कमजोर हिस्सों पर प्रहार करने की सही तकनीक और गिरने और उठने की सुरक्षित विधि बताई। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक ताकत का विषय नहीं है, बल्कि मानसिक सतर्कता और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी है। उप प्राचार्य बलबीर सैनी ने ने कहा कि छात्राओं को रोजाना दूर-दूर जगह से कॉलेज में पढ़ने के लिए आना होता है। ऐसे में यह अपराजिता कार्यक्रम काफी सहायक रहा। इसमें कोच की ओर से जितने भी गुर सिखाए गए वह छात्राओं के मुश्किल समय में काम आएंगे और बेटियां स्वयं का बचाव कर सकेंगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:59 IST
करनाल: अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन #SubahSamachar
