भिवानी में आदर्श महिला महाविद्यालय में हुआ अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन

शहर के आदर्श महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तहत अपराजिता कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 से 12 बजे तक करवाया गया। अपराजिता कार्यक्रम का विषय सृजनात्मकता रखा गया। जिसमें 50 छात्राएं व 10 प्राध्यापिकाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वैश्य महाविद्यालय से हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. कामना कौशिक ने शिरकत की। प्राध्यापिका डॉ. कामना कौशिक ने कहा कि सृजनात्मकता के बिना कुछ भी संभव नहीं है। सृजनात्मकता से किसी समस्या को नए और अनोखे तरीके से देखना उसके मौलिक समाधान खोजने के साथ-साथ अपनी कल्पना का उपयोग करके नए विचार उत्पन्न करना, असंबंधित अवधारणाओं के बीच नए संबंध बनाना और संभावनाओं को खोजा जा सकता है। यह एक ऐसा कौशल है जिसे कोई भी व्यक्ति सीख और विकसित कर सकता है। जो कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मूल्यवान है, चाहे फिर वह कला हो, विज्ञान हो, व्यवसाय हो या फिर व्यक्तिगत मामला हो।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 12:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी में आदर्श महिला महाविद्यालय में हुआ अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन #SubahSamachar