अंडर-20 भाला फेंक प्रतियोगिता में आर्यन बना चैंपियन जिला स्तरीय भाला फेंक दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

साल्हावास। एथलेटिक्स संघ झज्जर व भिंडावास जन शक्ति युवा क्लब के सहयोग से खेल स्टेडियम भिंडावास में पांचवां भाला फेंक दिवस मनाया गया। जिला एथलेटिक्स संघ के प्रधान जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि यह दिवस गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने 7 अगस्त 2021 को ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। जिले भर के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। अंडर 14 आयु वर्ग लड़कों में कार्तिक प्रथम, देव दूसरे ,लड़कियों में रितिका प्रथम, कृतिका दूसरे, अंडर 16 वर्ष के लड़कों में देव प्रथम, हर्षित दूसरे ,लड़कियों में नैंसी प्रथम, दीक्षा दूसरे, अंडर 18 वर्ष के लड़कों में मनीष प्रथम, दीपांशु दूसरे, अंडर 20 आयु के लड़कों में आर्यन प्रथम, गौरव दूसरे व ओपन आयु वर्ग की लड़कियों में ज्योति प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार अंडर 18 वर्ष के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में यश प्रथम, संजीव दूसरे, 200 मीटर में तनिष कुमार प्रथम, नमिश दूसरे, 400 मीटर में दीपांशु प्रथम, शुभम दूसरे, 110 मीटर बाधा दौड़ में वंश प्रथम, भारत दूसरे, 1000 मीटर दौड़ में हितेश प्रथम, राजवर्धन दूसरे, गोला फेंक में मनीष प्रथम, मानव दूसरे, चक्का फेंक में उज्जवल प्रथम, भारत दूसरे स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स संघ की तरफ से मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी भीम अवार्डी, युगवीर साहब व रिंकू कोच ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 15:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंडर-20 भाला फेंक प्रतियोगिता में आर्यन बना चैंपियन जिला स्तरीय भाला फेंक दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित #SubahSamachar