कानपुर के नौबस्ता चौराहे पर ऑटो बैक करने को लेकर भिड़े चालक, जमकर हुई मारपीट और तोड़फोड़
कानपुर के व्यस्त नौबस्ता चौराहे पर ऑटो बैक करने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ऑटो चालक पप्पू ने अपना ऑटो बैक करके दूसरे ऑटो चालक को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित ऑटो चालक का ब्लूटूथ भी तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बेलगाम और अवैध रूप से खड़े होने वाले ऑटो चालकों के कारण आए दिन इस तरह के विवाद और जाम की स्थिति बनी रहती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 14:30 IST
कानपुर के नौबस्ता चौराहे पर ऑटो बैक करने को लेकर भिड़े चालक, जमकर हुई मारपीट और तोड़फोड़ #SubahSamachar
