अयोध्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

एआई समिट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन किए जाने के बाद अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। सिविल लाइन स्थित पुराने भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरानट 'राहुल गांधी मुर्दाबाद' के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब देश में एआई समिट जैसा वैश्विक स्तर का आयोजन हो रहा है और सैकड़ों देशों के प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं, ऐसे समय विपक्ष द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन करना देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाने वाला है। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के इशारे पर किया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भाजपा युवा मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इस तरह देश की छवि खराब करने का प्रयास किया गया तो वे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 15:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका #SubahSamachar