अयोध्या में लगी ग्राम चौपाल, राशन व किसान रजिस्ट्री की आईं शिकायतें, मौके पर हुआ समाधान

अयोध्या में तारुन विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवरामपुर एवं नेतवारी में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। ग्राम पंचायत शिवरामपुर में जेई एमआई खुशीराम की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में 70 वर्षीय घिराऊ ने राशन न मिलने की शिकायत की। जांच के दौरान पंचायत सचिव ने पाया कि केवाईसी न होने के कारण उनका राशन बंद था। इसके बाद दोबारा आवेदन की प्रक्रिया कराई गई। वहीं कलावती ने किसान सम्मान निधि की धनराशि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि सम्मान निधि की राशि आधार लिंक खाते में भेजी जा रही थी, जिससे उनकी शंका का समाधान हो गया। चौपाल में ग्रामीणों ने अन्य स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे भी अधिकारियों के समक्ष रखे। उधर, ग्राम पंचायत नेतवारी में आयोजित ग्राम चौपाल में किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री न होने की समस्या बताई। इस पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर ही कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराई। चौपाल में एडीओ पंचायत हुसैन फारुकी, सचिव सुरेश कुमार, ग्राम प्रधान धनंजय सिंह, पवन कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2026, 16:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या में लगी ग्राम चौपाल, राशन व किसान रजिस्ट्री की आईं शिकायतें, मौके पर हुआ समाधान #SubahSamachar