अयोध्या में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज बना चैंपियन, डाभा सेमर उपविजेता

अयोध्या में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, डाभा सेमर में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता जनपदीय महिला हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल लीग में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों खिताब अपने नाम किए। डाभा सेमर स्टेडियम की टीम दोनों प्रतियोगिताओं में उपविजेता रही। वॉलीबॉल लीग में 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में मेथोडिस्ट ने स्टेडियम टीम को 25-21 व 23-19 से हराया। हैंडबॉल में भी मेथोडिस्ट ने बेहतर खेल दिखाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह व जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज बना चैंपियन, डाभा सेमर उपविजेता #SubahSamachar