Baghpat: मोनालिसा-फरमान खान की शादी पर नया विवाद, पिता बोले- दोनों को घर में नहीं घुसने देंगे

महाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा की अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी के बाद विवाद गहराता जा रहा है। फरमान के परिवार ने इस विवाह पर नाराजगी जताई है। फरमान के पिता जफर अली ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें यह शादी मंजूर नहीं है और वह दोनों को घर में घुसने नहीं देंगे। शादी के बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे मोनालिसा का निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस विवाह पर सवाल भी उठा रहे हैं। जब फरमान के गांव पहुंचकर उनके पिता जफर अली से बात की गई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें बेटे की शादी के बारे में पता चला तो वह पूरी रात सो नहीं पाए। जफर अली ने कहा कि उन्हें यह शादी स्वीकार नहीं है और अगर फरमान व मोनालिसा गांव आते हैं तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया जाएगा। विवाद बढ़ने के बाद मोनालिसा ने केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है और इसमें किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 16:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baghpat: मोनालिसा-फरमान खान की शादी पर नया विवाद, पिता बोले- दोनों को घर में नहीं घुसने देंगे #CityStates #Baghpat #MonalisaFarmanMarriageControversy #MahakumbhViralGirlMonalisa #FarmanKhanBaghpat #MonalisaLoveMarriageNews #FarmanFatherReaction #SubahSamachar