VIDEO: बलिया जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी मानक विहीन, निरीक्षण में हुआ खुलासा

बलिया जिले में अपर निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत मानव संसाधन, दवा, जांच तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें कमी पाए जाने पर उसकी पूर्ति की जाएगी। संसाधनों का सही रूप से दोहन के निर्देश दिए गए। अस्पताल प्रशासन को इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद इसी टीम की ओर से पुन: निरीक्षण किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 13:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बलिया जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी मानक विहीन, निरीक्षण में हुआ खुलासा #SubahSamachar