Solan: बरोटीवाला में बिहार के युवक की हत्या, पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की
पुलिस जिला बद्दी के बरोटीवाला थाना क्षेत्र के बटेड़ गांव में पीएसी के समीप एक बिहार निवासी युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात देर रात बटेड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या का आरोप मृतक के परिचित एक युवक पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 10:20 IST
Solan: बरोटीवाला में बिहार के युवक की हत्या, पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की #SubahSamachar
