बठिंडा में आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा बठिंडा जेल से रिहा

पिछले लंबे समय से केंद्रीय जेल में बंद आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रविवार को जेल से रिहा होकर बाहर आ गए। जेल से बाहर आते ही मीडिया से बात करते हुए आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा कि उनको बिना वजह केस में फंसा कर जेल में बंद कर दिया। उन्होंने तो सिर्फ अपने हलके के लोगों की सेवा करने क़े हित में सरकार को अपने हलके में पानी के अलावा अन्य आ रही मुश्किलों के बारे में बताया था, लेकिन सरकार उनके हलके की मांगों को मानने की बजाय उसे केस में फंसा कर जेल भेज दिया। पठानमाजरा ने कहा कि अगर अभी भी आप सरकार उनके हलके के विकास के लिए बड़े कदम उठाकर काम करवाती है तो वो अपने हलके के लोगों के लिए हर कुर्बानी देकर आप सरकार के साथ चलेंगे। पार्टी छोड़े जाने सबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में पठानमाजरा ने कहा कि वो अपने हलके के लोगों के साथ मिलकर अगली योजना बनाएंगे। पठानमाजरा ने कहा कि सरकार ने मेरे ऊपर माइनिंग क़े आलावा जो भी केस दर्ज किया है, उसका कोई गवाह भी नहीं है, लेकिन उसके बावजूद बिना कसूर के वो जेल में रहकर आए है। उन्होंने कहा कि जेल में उनको टारगेट करके रखा गया। पठानमाजरा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब लीडरशिप ने उन पर बिना वजह कार्रवाई करवाई है। अब वो अपने समर्थको के साथ सीधा बाबा बुढ़ा नत्मस्तक होने जा रहे। दूसरी पार्टियों ने भी किया संपर्क एक सवाल के जवाब में पठानमाजरा ने कहा कि दूसरे राजनितिक दल उनसे सम्पर्क कर रहे है, लेकिन वो राजनितिक तौर पर कोई भी कदम उठाएंगे तो वो अपने हलके के लोगों क़े साथ मिलकर राय करने के उठाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 14:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बठिंडा में आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा बठिंडा जेल से रिहा #SubahSamachar