भिवानी: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 में से 10 परिवादों का मौके पर किया निपटान, 3 मामलों में जांच के आदेश

भिवानी के पंचायत भवन में शुक्रवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने परिवादों की सुनवाई की। इस दौरान 13 में से 10 परिवादों का मौके पर निपटान किया वहीं तीन मामलों में जांच के आदेश दिए। गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान लापरवाही करने वाली नर्स पर एफआईआर के मंत्री ने आदेश किए वहीं डाक विभाग के अधिकारियों को कष्ट निवारण समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर सो-काज नोटिस के आदेश दिए। वहीं बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री राजेश नागर ने मीडिया के कांग्रेस विधायक व भिवानी में खनन व्यवसायी से पांच-पांच करोड की रंगदारी मांगने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 में से 10 परिवादों का मौके पर किया निपटान, 3 मामलों में जांच के आदेश #SubahSamachar