भिवानी नगर परिषद ने पहले कराई मुनादी, अब चलाया अतिक्रमण पर पंजा

नगर परिषद ने शहर की फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों को पहले तो ई रिक्शा से मुनादी कराकर सचेत किया और फिर बुधवार दोपहर बाद जेसीबी लेकर हांसी गेट क्षेत्र में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान जेसीबी से फुटपाथ पर स्थायी तौर पर कब्जा जमाने वालों और रैंप व चबूतरे निर्माण करने वालों पर जेसीबी का पंजा चला दिया। इस दौरान दुकानदार भी जुट गए। लेकिन नगर परिषद की ये कार्रवाई जारी रही। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सहित तकनीकी शाखा के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में शहर की फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बुधवार को कार्रवाई की। जेसीबी ने हांसी गेट क्षेत्र में पांच दुकानों के आगे बने चबूतरे व रैंप तोड़ डाले। इसके बाद टीम आगे बढ़ गई। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि ये अभियान निरंतर जारी रहेगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 21, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी नगर परिषद ने पहले कराई मुनादी, अब चलाया अतिक्रमण पर पंजा #SubahSamachar