Pilibhit News: बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

पीलीभीत के अमरिया इलाके में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बिलासपुर मार्ग के पास एक पेट्रोल पंप के सामने बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। घायलों की पहचान गालिब अली, उसके पिता मुशर्रफ अली निवासी ग्राम बिठौरा, थाना सितारगंज (उत्तराखंड) तथा फाजिल निवासी सितारगंज के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया पहुंचाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि गालिब अली के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 14:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Pilibhit News: बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत तीन घायल #SubahSamachar