Bilaspur: रौड़ा सेक्टर में यूथ क्लब ने मनाई रंगों भरी होली, युवाओं ने जमकर किया धमाल

बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित बास्केट बॉल मैदान में यूथ क्लब बिलासपुर की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रंगों के इस पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सुबह से ही मैदान में रंग-बिरंगे गुलाल और अबीर की खुशबू बिखर गई। डीजे पर बज रहे होली के गीतों पर युवा जमकर झूमे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक और आधुनिक होली गीतों का मिश्रण देखने को मिला, जिससे माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया। यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पुलिस बल भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 11:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bilaspur: रौड़ा सेक्टर में यूथ क्लब ने मनाई रंगों भरी होली, युवाओं ने जमकर किया धमाल #SubahSamachar