VIDEO: नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल रोकने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताई नाराजगी

सोनभद्र जिले में भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को पास होने से रोकने पर नाराजगी जताते हुए इसे भारत माता के सम्मान पर आघात बताया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ.रुबी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष ने संविधान संशोधन बिल को रोककर निंदनीय कार्य किया है। रुबी गुप्ता ने कहा कि यह देश की मातृशक्ति के साथ धोखा है और महिलाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कदम उठाया, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से इसे रोकने का प्रयास किया। कांग्रेस और सपा नहीं चाहतीं कि महिलाएं पंचायत से लेकर संसद तक नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का अपमान करने वालों को जनता आने वाले समय में जवाब देगी। प्रदर्शन में अमरावती, चंद्रावती, लक्ष्मी, आशा देवी, मुन्नी सोनी, हीरावती, पार्वती, भागीरथी, यशोदा, कमला, निर्मला, रानी, बरखा आदि मौजूद रहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 20:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल रोकने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जताई नाराजगी #SubahSamachar