VIDEO: कासगंज में बड़ी घटना, परिवार के पांच लोगों के मिले शव, मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे; जांच में जुटी पुलिस
कासगंज के अमांपुर कस्बे में एक पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सत्यवीर के परिवार के लोगों के शव बंद मकान में मिले हैं। मकान के जंगले से देखने पर सत्यवीर का शव फांसी पर लटका मिला है। जबकि पत्नी व बच्चे मृत अवस्था में मिले हैं। पुलिस ने घर का दरवाजा वेल्डिंग मशीन से कटवाकर प्रवेश किया। सत्यवीर का शव लटका हुआ था जबकि पत्नी रामश्री, बेटी प्राची एवं आकांक्षा एवं बेटे गिरीश का शव नीचे मिला। घटनी की सूचना पर आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। बताया गया कि सत्यवीर वेल्डिंग की दुकान चलाता था। घटना की जानकारी होते ही एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वाइड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीमें जांच में जुटी हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 17:26 IST
VIDEO: कासगंज में बड़ी घटना, परिवार के पांच लोगों के मिले शव, मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे; जांच में जुटी पुलिस #SubahSamachar
