फतेहाबाद: टाउन पार्क में टूटा झूला दे रहा हादसों को निमंत्रण
शहर के हिसार रोड पर बने टाउन पार्क में लगे टूटे झूले हादसों का निमंत्रण दे रहे हैं, जिस पर नगर परिषद द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है पार्क में आने वाले लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से कुंभ करने नींद तोड़कर टूटे हुए झूलो को ठीक करने की मांग की है ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो। पार्क में आए जितेंद्र बंसल व विक्रम ने बताया कि बच्चों के लिए लगाया गया स्लाइडिंग झूला टूटा हुआ है जिससे कभी भी कोई बच्चा गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। रविवार के दिन पार्क में भीड़ अधिक होती है, नगर परिषद को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए। आपको बता देंगे टोहाना नगर परिषद द्वारा एकमात्र टाउन पार्क को देखभाल करने का जिम्मा है लेकिन पार्क की बदहाल व्यवस्था प्रशाशन के दावों की पोल खोल रही है। परिषद द्वार हर महीने टाउन पार्क की देखभाल के लिए खर्च किया जाता हैं लेकिन पार्क में गंदगी, बड़ी-बड़ी घास व प्रशासन के दावो की हकीकत बता रही है जिससे साफ नजर आता है कि नगर परिषद का पार्क की ओर कोई ध्यान नहीं है यदि नगर परिषद ने तुरंत इस और ध्यान नहीं दिया तो कभी भी टूटे हुए झूलो से बड़ा हादसा हो सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 18:54 IST
फतेहाबाद: टाउन पार्क में टूटा झूला दे रहा हादसों को निमंत्रण #SubahSamachar
