VIDEO: बीएससी और एमएससी कृषि का परीक्षा कार्यक्रम जारी

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएससी-2026 कृषि द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम की मुख्य और पुनर्परीक्षा (री-एग्जाम) 29 मई से शुरू हो रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 7 से 10 बजे और दूसरी पाली पूर्वाह्न 11 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। परीक्षाएं 25 जून तक संचालित होंगी। प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। इसके अलावा एमएससी कृषि द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य और पुर्नपरीक्षा 5 जून से शुरू होंगी। ये भी दो पालियों में होंगी। पहली सुबह 7-10 बजे और दूसरी 11 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगी। इनकी परीक्षाएं 19 जून तक चलेंगी। इनके प्रवेश पत्र तैयार किए जा रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 22, 2026, 08:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बीएससी और एमएससी कृषि का परीक्षा कार्यक्रम जारी #SubahSamachar