गंगा किनारे चला बुलडोजर, सीवेज प्लांट निर्माण के लिए ढहाए गए मकान; VIDEO

नगर निगम क्षेत्र के सूजाबाद-डोमरी इलाके में गंगा किनारे बन रहे सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट परियोजना को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। प्लांट निर्माण स्थल के आसपास बने कई अवैध मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा विरोध या आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। बताया जा रहा है कि करीब 23 किलोमीटर लंबी सीवेज व्यवस्था को जोड़ने के लिए यह सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है। परियोजना के लिए चयनित भूमि पर कुछ निर्माण मौजूद थे, जिन्हें हटाने के बाद अब जमीन को समतल कर आगे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।बुलडोजर से मकानों को गिराने के बाद मलबा हटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया। यह परियोजना गंगा में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने और शहर की सीवेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है। प्लांट शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों की सीवेज समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 14:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गंगा किनारे चला बुलडोजर, सीवेज प्लांट निर्माण के लिए ढहाए गए मकान; VIDEO #SubahSamachar